
दुनियाभर के देशों में आए दिन खुदाई के दौरान कुछ ना कुछ प्राचीन काल में निर्मित वस्तुएं निकलती रहती हैं। जो की बाद में चर्चा का विषय बन जाती हैं। ऐसी ही एक चीज इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर मिली है। दरअसल, सुलावेसी द्वीप पर मिली ये चीज एक भित्ति चित्र है जिसे दुनिया का सबसे पुराना भित्त चित्र माना जा रहा है। साढ़े चार मीटर चौड़ी इस दुर्लभ भित्ति चित्र को गुफा की दीवार पर बनाया गया है, जिसमें एक सींग वाला जानवर दिखाई दे रहा है। जिसके पीछे एक शिकारी दौड़ता दिख रहा है।
आपकों बता दें कि इस भित्त चित्र से जुड़ा एक शोध हाल ही में कुछ दिन पहले नेचर पत्रिका में प्रकाशित किया गया था। जिसमें शोधकर्ताओं के मुताबिक लिखा गया था कि, यूरोप की गुफाओं में भी चारकोल से बने कई भित्ति चित्र मिले हैं, लेकिन वो उतने पुराने नहीं है, जितना कि इंडोनेशिया में मिला यह भित्ति चित्र है। आपकों बता दें कि इससे पहले यूरोप की गुफाओं में रॉक पेंटिंग्स मिली थी जो करीब 14 हजार साल से 21 हजार साल के बीच की बताई गई थी। अब तक इन्ही रॉक पेंटिंग्स को दुनिया की सबसे पुरानी कलाकृति माना जाता था, जो प्रागैतिहासिक काल की हैं।