गणतंत्र दिवस पर हिंसा का आरोपी इकबाल सिंह गिरफ्तार, 50 हजार रूपए का था इनाम

26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के मामले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने लाल किला और अन्य जगहों पर हुई हिंसा के एक आरोपी इकबाल सिंह को अरेस्ट किया है। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। इकबाल को पंजाब के होशियारपुर से अरेस्ट किया गया है। इससे पहले पुलिस ने पंजाबी सिंगर दीप सिद्धू को भी अरेस्ट किया था।

दीप सिद्धू को पुलिस ने करनाल बायपास से गिरफ्तार किया था और मंगलवार सुबह गिरफ्तारी की जानकारी दी। सिद्धू पर लाल किले में उपद्रवियों को भड़काने का आरोप है। उपद्रवियों ने किले की प्राचीर पर धार्मिक झंडा लगाया था और हिंसा भी की थी।

यह भी पढ़ें-गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार