जरूरतमंदो का सहारा बने सौरव गांगुली, रोज 10,000 लोगों को खिलाएंगे खाना

saurav ganguly
saurav ganguly


सौरव गांगुली ने एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है। चैरिटी में हमेशा आगे रहने वाले सौरव गांगुली कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जरुरतमंदों का सहारा बने हैं। सौरव गांगुली ने रोज दस हजार लोगों के भोजन का इंतजाम करने का फैसला किया है। गांगुली ने इस्कॉन मंदिर के साथ मिलकर यह बीड़ा उठाया है।

सौरव गांगुली ने इस्कॉन मंदिर के साथ मिलकर उठाया बीड़ा

बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस्कॉन के कोलकाता केंद्र की मदद करके करीब 20000 लोगों के भोजन के इंतजाम करने में मदद की है।

इस्कॉन मंदिन के उपाध्यक्ष राधारमण ने कहा, हम रोज दस हजार लाोगों के लिए खाना बना रहे थे लेकिन अब सौरव दादा के आगे आने से हमारे पास रोज बीस हजार लोगों का खाना बनाने की क्षमता हो गई है। राधारमण ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

गौरतलब है कि सौरव गांगुली अभी क्रिकेट कंट्रोल बॉर्ड ऑफ इंडिया के अघ्यक्ष हैं और वह पश्चिम बंगाल में काफी लोकप्रिय हैं। गांगुली को प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से भी जाना जाता है।