डोनाल्ड ट्रम्प ने 2024 में फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के संकेत दिये

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2024 में फिर से राष्ट्रपति चुनाव लडऩे के संकेत दिए हैं। नॉर्थ कैरोलिना राज्य में भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी एक बार फिर से 2024 में राज्य में चुनाव जीतेगी।

नॉर्थ कैरोलिना रिपब्लिकन पार्टी के 2021 के कंवेंशन में बोलते हुए ट्रम्प ने कहा कि हम नॉर्थ कैरोलिना जीतेंगे। एक ऐसे साल में यानी 2024, जिस पर मेरी नजरें जमी हुई हैं, हम ऐसी जमीन तैयार करेंगे, जिससे नॉर्थ कैरोलिना पर एक बार फिर रिपब्लिकन पार्टी की जीत दर्ज हो सके। 2022 में नॉर्थ कैरोलिना में सीनेट के चुनाव होने हैं।

इससे पहले फेसबुक ने रविवार को ट्रम्प का अकाउंट दो साल के लिए सस्पेंड कर दिया था। दो साल का समय 7 जनवरी 2021 से गिना जाएगा। उसी दिन पहली बार ट्रम्प का अकाउंट सस्पेंड किया गया था।

फेसबुक के वाइस प्रेसिडेंट (ग्लोबल अफेयर्स) निक क्लेग ने शुक्रवार को ब्लॉग पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी थी। फेसबुक के मुताबिक, ट्रम्प अब 7 जनवरी 2023 तक अपना फेसबुक अकाउंट एक्सेस नहीं कर पाएंगे। यानी नवंबर 2022 में होने वाले मिड टर्म इलेक्शन में भी उन्हें फेसबुक से दूर रहना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें-नेपाल : केपी शर्मा ओली ने 17 सदस्यीय मंत्रिपरिषद का पुनर्गठन किया