राजसमन्द के साथ विश्वासघात का कांग्रेस को सबक सिखाऐं : दिप्ती माहेश्वरी

राजसमन्द नगर परिषद चुनाव मेें दीप्ति माहेश्वरी ने शहर के 15 वार्डों मेें व्यापक भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का अनुरोध किया। उन्होनें विभिन्न स्थानों पर जनसाधारण एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राजसमन्द के साथ विश्वासघात किया है। यहा की विकास परियोजनाओं में रोड़े अटकाऐं है। नगर परिषद चुनाव मेें जनता कांग्रेस को विश्वासघात के लिए सबक सिखाऐं। राजसमन्द में भाजपा का दो तिहाई बहुमत से बोर्ड बनेगा।

दीप्ति माहेश्वरी ने अन्नपूर्णामाता मंदिर के दर्शन भी किए और पर्यटन को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। वर्षों से उपेक्षित हाउसिंह बोर्ड को स्व. किरण माहेश्वरी के प्रयासों से नगर परिषद को सौपा गया। जिससे विकास के द्वार खुले और आधारभूत सुविधाओं का संचालन हुआ। किरण की छवि को दीप्ति में देखते हुए सभी हाउसिंह बोर्ड वासियों ने आभार व्यक्त किया।

साथ मेें डॉ. सत्यनारायण माहेश्वरी, राजसमन्द प्रधान अरविन्द सिंह, पूर्व जिला महामंत्री सत्यनारायण पुर्बिया, जिला उपाध्यक्ष महेश आचार्य, विजय बहादुर जैन, मंडल अध्यक्ष उदय लाल अहीर, मुकेश जोशी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पर्वतसिंह आशिया, हितेश जोशी, नगर महामंत्री हिम्मत मेहता, भगवानसिंह केलावत, देवीलाल साहू, हर्ष नवलखा, रूपेन्द्र कुमावत, कुलदीप सिंह गौड़, खुमाण सिंह, निर्भयसिंह बोरज, चन्द्रशेखर बागोरा, कुरज गोपाल बोहरा, पुष्पा पालीवाल, रेखा उटवाल, अनिता पालीवाल, पूजा गुर्जर, महामंत्री राजेन्द्र व्यास, पूर्व सरपंच देवीलाल प्रजापत, पनोतिया गौतम सामर, गांगास भगवानसिंह, राघवेन्द्र पारिक, लापस्या छीतर जाट, सोनियाणा रोशन शर्मा, सुरेशचन्द्र जाट, पनोतिया मुकेश गाडरी, संपत गाडरी, सहित कई सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।