लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

भारतीय तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी की है। आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई है। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 15 पैसे प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल 81.38 रुपए पर तो डीजल 70.88 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

48 दिन कोई बदलाव न होने के बाद शुक्रवार को हुई बढ़ोतरी

48 दिनों के बाद, आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए। इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल 17 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ, वहीं डीजल के दामों में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

1 सितंबर को पेट्रोल के दामों में हुई थी बढ़ोत्तरी

शुक्रवार से पहले 1 सितंबर को पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई थी। इसके बाद 10 सितंबर के बाद पेट्रोल की कीमत में कमी आई। अक्टूबर में इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। वहीं 25 जुलाई को आखिरी बार डीजल महंगा हुआ था। अगस्त और सितंबर में कई बार इसके दाम में कटौती की गई। अक्टूबर में दाम स्थिर रहे।