वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर में कैसी तस्वीर लगानी चाहिए? जानें!

घरों में तस्वीर या चित्र लगाने से घर सुंदर दिखता है, परंतु बहुत कम ही लोग यह जानते हैं कि घर में लगाए गए चित्रों का उस घर में रहने वाले लोगों के जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में श्रृंगार, हास्य व शांत रस उत्पन्न करने वाली तस्वीरें ही लगाई जानी चाहिए।

घर के अन्दर और बाहर सुन्दर चित्र, पेंटिंग, बेल- बूटे, नक्काशी लगाने से ना सिर्फ सुन्दरता बढती है, बल्कि वास्तु दोष भी दूर होते है। तो आइए आप भी जानें ज्योतिषी विजयपाल शास्त्री के अनुसार आप अपने घर को सुन्दर बनाने के लिए अपने घर में कैसे फोटो, तस्वीर अथवा चित्र लगाएं। 1. फल-फूल व हंसते हुए बच्चों की तस्वीरें जीवन शक्ति का प्रतीक होती हैं। उन्हें घर की पूर्वी व उत्तरी दीवारों पर लगाना शुभ होता है। इनसे जीवन में खुशहाली आती है।

  1. लक्ष्मी व कुबेर की तस्वीरें भी उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ होने की संभावना अधिक होती है।
  2. यदि आप पर्वत आदि प्राकृतिक दृश्यों की तस्वीरें लगाना चाहते हैं तो दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाएं।
  3. नदियों-झरनों आदि की तस्वीरें उत्तरी व पूर्वी दिशा में लगाना शुभ होता है।
  4. युद्ध प्रसंग, रामायण या महाभारत के युद्ध के चित्र, क्रोध, वैराग्य, डरावना, वीभत्स, दुख की भावना वाला, करुण रस से ओतप्रोत स्त्री, रोता बच्चा, अकाल, सूखे पेड़ कोई भी चित्र घर में न लगायें।
  5. घर का उत्तर-पूर्व कोना (ईशान कोण) स्वच्छ रखें व वहां बहते पानी का चित्र लगायें। ध्यान रहे इस चित्र में पहाड़-पर्वत न हो।
  6. उत्तर क्षेत्र की दीवार पर हरियाली या हरे चहकते हुए पक्षियों का शुभ चित्र लगाएं। ऐसा करने से परिवार के लोगों की एकाग्रता बनेगी साथ ही बुध ग्रह के शुभ परिणाम मिलेंगे। उत्तर दिशा बुध की होती है।
  7. लक्ष्मी व कुबेर की तस्वीरें भी उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ होने की संभावना है।
  8. घर में जुडवां बत्तख व हंस के चित्र लगाना लगाना श्रेष्ठ रहता है। ऐसा करने से समृद्धि आती है।
  9. घर की तिजोरी के पल्ले पर बैठी हुई लक्ष्मीजी की तस्वीर जिसमें दो हाथी सूंड उठाए नजर आते हैं, लगाना बड़ा शुभ होता है। तिजोरी वाले कमरे का रंग क्रीम या ऑफ व्हाइट रखना चाहिए।