130 सेवानिवृत सैनिकों और आठ वीरांगनाओं को सम्मानित किया

भरतपुर( प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसान जवान सम्मान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख जगत सिंह थे। किसान एवं जवान सम्मान समारोह में 130 सेवानिवृत सैनिकों का सम्मान किया गया तथा आठ वीरांगनाओं को शॉल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री पंकज विजवारी, जिला मंत्री नीरज चैधरी, जिला मंत्री धनेश कासोट, जाट महासभा के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुंतल, जिला कार्यसमिति सदस्य भूरा सिंह किसान मोर्चा की पूरी टीम मौजूद रही।

कार्यक्रम में 40 भूतपूर्व सैनिकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिला प्रमुख जगत सिंह ने कहा कि देश के विकास एवं सुरक्षा में किसान एवं जवानों की अहम भूमिका हैै। विपक्ष किसान आंदोलन के सहारे देश के किसानों को बरगलाने की कोशिश कर रहा है लेकिंन देश का किसान कभी भी उनकी बातों में नहीं आने वाला। सैनिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम और हमारे देश सीमाऐं अगर सुरक्षित है तो वो सिर्फ आपकी वजह से हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शैलेश ने कहा देश के प्रधानमंत्री जो आज ठोस निर्णय ले रहे हैं ऐसे निर्णय पूर्व प्रधानमंत्री नहीं ले पाए।

उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग करते हुए प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण बिल लाकर देश को प्रगति के पथ पर तेजी से ले जाने की ओर हम सब अग्रसर हों। धर्मा डागुर ने कहा आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लोहागढ़ में किसान जवान सम्मान दिवस पर पूर्व सैनिकों का सम्मान हमारे लिये गौरव का विषय है। कार्यक्रम के संयोजक एवं भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन रारह ने आभार प्रकट किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष कुंवर सिंह ततामड ने किया। इस मौके पर करौली जिले के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा, भानू प्रताप सिंह राजावत, गिरधारी तिवारी और भाजपा जिला महामंत्री बृजेश अग्रवाल औरगिरधारी गुप्ता, मौजूद थे।

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा भरतपुर द्वारा जिलाध्यक्ष सौरभ फौजदार ताखा के नेतृत्व में जगह-जगह पर पौधे लगाए गए एवं फल वितरण किया। सभी कार्यकर्ताओं ने मोदी के दीर्घायु की कामना की तथा सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत युवा मोर्चा द्वारा 71 पौधे लगाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें-130 सेवानिवृत सैनिकों और आठ वीरांगनाओं को सम्मानित किया