दुनिया के 10 महंगे शहरों में भारत के 3 शहर भी

बेंगलूरु
बेंगलूरु

बेंगलूरु, चेन्नई और अहमदाबाद को मिली जगह

दुनिया के 10 सबसे महंगे शहरों की जारी सूची में भारत के तीन शहर भी शामिल हो गए हैं। इन शहरों के नाम हैं कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और गुजरात का अहमदाबाद शामिल है। इस सूची में न्यूयॉर्क और सिंगापुर को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का सिडनी पहली बार टॉप 10 में शामिल हुआ। ऊर्जा की बढ़ती कीमतों और मुद्रास्फीति के आधार पर 2022 में न्यूयॉर्क दुनिया का सबसे महंगा शहर बना है। वहीं, सिंगापुर को भी इसी आधार पर प्रथम स्थान मिला है। हालांकि, सबसे अधिक बार नंबर वन पर रहने का रिकॉर्ड सिंगापुर का ही रहा है। साल 2021 को छोड़कर सिंगापुर बीते 10 सालों में आठ बार पहले स्थान पर रहने का रिकॉर्ड बनाया है। बीते साल तेल अवीव पहले स्थान पर था, जिसे कि इस बार तीसरा स्थान मिला है।

भारत के तीन शहर शामिल

अहमदाबाद
अहमदाबाद

वहीं 172 देशों की सूची में भारत के तीन शहरों को जगह मिली है। इनमें कर्नाट की राजधानी बेंगलुरु, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और गुजरात का प्रसिद्ध शहर अहमदाबाद शामिल हैं। इन्हें क्रमश: 161, 164, 165 वां स्थान मिला है।

2022 के 10 सबसे महंगे शहर

1. न्यूयॉर्क और सिंगापुर
2. तेल अवीव
3. हॉन्गकॉन्ग
4. लॉस एंजिलिस
5. ज्यूरिख
6. जिनेवा
7. सेन फ्रांसिस्को
8. पेरिस
9. सिडनी
10. कॉपेनहेगेन

यह भी पढ़ें : बिना बेहोश किए हाथ-पैर बांध कर दिया ऑपरेशन