भारत में पिछले 24 घंटे में 4 लाख 1 हजार 911 नए कोरोना संक्रमित मिले, 3,521 लोगों की मौत

देश में कोरोना की दूसरी लहर हर दिन खतरनाक होती जा रही है। शुक्रवार को यहां रिकॉर्ड 4 लाख 1 हजार 911 नए संक्रमितों की पहचान हुई। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है।

यही नहीं, यह आंकड़ा सबसे ज्यादा संक्रमित अमेरिका में मिले नए मरीजों से सात गुना है। वहां शुक्रवार को 58,700 केस आए। पूरी दुनिया में 8.66 लाख नए मरीजों की पहचान हुई है। इनमें से लगभग आधे (46 प्रतिशत) भारत में ही पाए गए।

मौत के आंकड़ों की बात करें, तो दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें भी भारत में हो रही हैं। बीते दिन दुनिया में कोरोना से 14,285 लोगों की जान गई। इनमें 3,521 मौतें भारत में रिकॉर्ड की गई। यानी दुनिया में बीते 24 घंटे में हुई मौत में हर चौथी मौत भारत में हुई। यहां सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में दर्ज की गई, जहां 828 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर के 11 जिलों में 84 घंटे के लॉकडाउन की शुरूआत हुई