आचार्य विद्यासागर का 50वां पदारोहण दिवस मनाया

उदयपुर। पार्श्वनाथ दिगंबर जिन मंदिर, उदासीन आश्रम, पार्श्वनाथ युवा मंडल व महिला मंडल ने आचार्य विद्यासागर का 50वां आचार्य पदारोहण दिवस रविवार को मनाया। सम्राट जैन शास्त्री ने बताया कि नसीराबाद में सन् 1972 में आचार्य पद संत शिरोमणि विद्यासागर को प्रदान किया था।

आचार्य विद्यासागर विद्या के सागर, ज्ञान के सागर हैं, जिनके चिंतन में समयसार, चर्या में नियमसार, प्रवचन में प्रवचनसार स्पष्ट झलकते है, जिनकी तप की महिमा तो निराली ही है। इस मौके पर जैन मंदिर में अभिषेक, पूजन किया गया। दिनेश डवारा, महेंद्र टाया, प्रकाश अखावत, प्रमोद ठोलिया, नरेंद्र टाया, पंकज ठाकुरडिया, अभिषेक जैन ,चंद्रेश जैन मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-नागदा ने जीता प्रतियोगिता का खिताब