इंग्लैंड के प्लेमेथ शहर में अंधाधुंध गोलीबारी में 6 लोगों की मौत

इंग्लैंड के प्लेमेथ शहर में अंधाधुंध गोलीबारी में 6 लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों में 2 महिलाएं, 3 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है। माना जा रहा है कि हमलावर भी मारा गया है। पुलिस ने बताया कि गोली लगने से 5 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक महिला ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

पुलिस का दावा है कि यह आतंकी हमला नहीं है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में गोलीबारी की इस तरह की घटनाएं बहुत कम होती हैं। इस वारदात ने कई लोगों को हैरान किया है और सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ा दी है।

घटनास्थल पर मौजूद 57 वर्षीय शेरोन टर्नर ने द टाइम्स अखबार को बताया कि हमलावर दरवाजे पर लात मारकर घर के अंदर घुसा। उसने एक महिला और उसकी बेटी पर फायरिंग शुरू कर दी। वह काले और भूरे रंग के कपड़े पहने हुए था। उसके पास सेमी-ऑटोमैटिक हथियार थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, घर में फायरिंग करने के बाद वो पार्क को तरफ भाग गया। उसने यहां पर कुत्ते टहला रहे दो लोगों को गोली मार दी। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस घटना के पीछे क्या वजह है।

यह भी पढ़ें-पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती हमले का आरोप भारत और अफगानिस्तान पर लगाया