कादीहेड़ा सरकारी स्कूल की 7 छात्राओं और 6 छात्रों का राज्य स्तरीय हैंडबॉल के लिए चयन

कोटा। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 65वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल 17 वर्ष छात्रा वर्ग एवं 19 वर्ष छात्र वर्ग में कोटा जिले में लाडपुरा ब्लॉक के जाखोड़ा पंचायत के राजकीय माध्यमिक विद्यालय कादीहेड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रधानाध्यापक नरेश कुमार जैन व शारीरिक शिक्षक रिद्धि कुमार गुर्जर ने बताया कि विद्यालय की टीम ने छात्रा वर्ग में सेमीफाइनल में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुमानपुरा को 3-0 से व फाइनल में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरखेड़ा को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के बाद विद्यालय के 7 छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया और 6 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया, जो कि छात्र वर्ग राजकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय भगत सिंह सर्किल अलवर में 8 नवंबर से 13 नवंबर के बीच होगी। छात्र वीरम, मनमोहन, अनिल, निखिल, प्रियांशु, पवन आदि का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया।

छात्रा वर्ग में अनुपम ढींगरा, मनभर वंशिका पूजा चंचल का चयन हुआ है। यह सभी छात्राएं गंगानगर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। छात्र वर्ग फाइनल मैच में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महावीर नगर प्रथम को 15-04 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। दोनों ही खिताब अपने नाम किए। छात्रा वर्ग की दल प्रभारी के रूप में अर्चना विजय टीम के साथ रही। सुरेंद्र कुमार गौतम के नेतृत्व में छात्र वर्ग की टीम ने विजयश्री प्राप्त की। प्रतियोगिता के समापन समारोह की मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा सुमन शर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया।

कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

महावीर नगर प्रथम स्थित श्री बजरंग व्यायामशाला पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में 150 पुरुष व महिला पहलवानों ने दमखम दिखाया। भरतपुर, नागौर, अजमेर के पहलवान भी शामिल हुए। व्यायामशाला अध्यक्ष माधाराम चौधरी ने बताया कि वार्ड 37 के पार्षद विनय कुमार के जन्मदिन पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि जिला सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लिमिटेड के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला, भाजपा सह जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, भाजयुमो पूर्व प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रामबाबू सोनी, युवा मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष सुदर्षन गौतम, भाजपा महिला मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष कविता पचारिया, गोबरिया बावड़ी व्यापार संघ अध्यक्ष रामलाल प्रजापत रहे।

यह भी पढ़ें-नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत