700 किसान शहीद हो गए उनके परिवार को केंद्र से दिलाएंगे सहायता : भड़ाना

धौलपुर। राष्ट्रीय किसान नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय लीडर अवतार सिंह भड़ाना का धौलपुर में पधारने पर गुर्जर समाज एवं किसान संगठनों की ओर से भव्य स्वागत किया गया और धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर पगड़ी पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

भारत गुजर्र ने बताया कि किसान नेता चौधरी अवतार सिंह भड़ाना ने संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में दिल्ली के अंदर किसानों की लड़ाई को लड़ा जिसमें किसानों की जीत हुई और केंद्र सरकार का अहंकार दूर हुआ आजादी के बाद में हिंदुस्तान के अंदर किसानों के खिलाफ पहली बार केंद्र सरकार ने जो किसान विरोधी कानून बनाए उनको केंद्र सरकार से आंदोलन के रास्ते गांधीजी के रास्ते पर चलकर सफलता प्राप्त की आजादी के बाद का सबसे बड़ा किसान आंदोलन जिसमें 700 किसान शहीद हो गए उन परिवार जनों को केंद्र सरकार की ओर से सहायता दिलाई जाएगी एवं अन्याय अत्याचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा पूरे देश भर में उत्तर प्रदेश के अंदर आगामी चुनावों में संयुक्त मोर्चे की सरकार बनेगी और भाजपा की सरकार का सफाया हो जाएगा।

अवतार सिंह भड़ाना ने आह्वान किया किसानों के हित में कदम पीछे नहीं हटेगा। आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लडूंगा और आपकी आवाज को बुलंद करूंगा पूरे भारत देश में हिंदुस्तान की तानाशाही सरकार को किसानों ने जवाब दे दिया है अब देश के अंदर अमन चैन शांति कायम होगी। किसान समर्थक संयुक्त मोर्चे की सरकार बनेगी। इसके लिए राष्ट्रीय किसान नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय लीडर अवतार सिंह भड़ाना का समाज एवं किसान संगठनों की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें-एसडीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, वोट बढ़ाने को लेकर दिए निर्देश