विनोद कांबली पर पत्नी ने नशे में गाली देने और मारपीट करने का आरोप लगाया

kambli

मुंबई। पूर्व भारतीय खिलाड़ी विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उनकी पत्नी ने बांद्रा के फ्लैट में शराब के नशे में कथित रूप से गाली देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनकी पत्नी ने इसे लेकर कांबली के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दिया है। बांद्रा पुलिस ने कहा कि कांबली के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना) और 504 (अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है।

 

कांबली पर कथित तौर पर अपनी पत्नी एंड्रिया पर खाना बनाने के पैन का हैंडल फेंकने का आरोप है, जिससे उसे सिर में चोट लगी थी। हालांकि उनकी पत्नी ने कहा, ‘मामला सुलझाया जा रहा है। यह घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच हुई जब कांबली ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में आए और अपनी पत्नी को गालियां दीं। इस घटना को कांबली के 12 साल बेटे ने देखा और उसे शांत करने की कोशिश की।

 

लेकिन वह शांत नहीं हुए और दौड़कर किचन में गए। वहां से पैन का हैंडल लेकर आए और अपनी पत्नी पर फेंक दिया। बांद्रा पुलिस ने कहा कि विनोद कांबली की पत्नी पहले भाभा हॉस्पिटल गईं। इसके बाद बाद मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची। शिकायत में कांबली की पत्नी एंड्रिया ने कहा, ‘उसे शांत करने की कोशिश करने के बावजूद, उसने मुझे और मेरे बेटे को बिना किसी कारण के गाली दी। खाना पकाने वाले पैनहैंडल को मारने के बाद, उसने फिर से बल्ले से हमला किया। मैं उसे रोकने में कामयाब रही। उसके बाद अपने बेटे के साथ हॉस्पिटल पहुंचा।