इंग्लैंड में एक गांव ऐसा, जहां है पैसों का पेड़, जानिये क्या है रहस्य

धरती रहस्यों से भरी है। इस धरा पर कई ऐसे रहस्य हैं, जिनसे पर्दा नहीं उठ पाया है। जबकि कई रहस्य तो विज्ञान के लिए आज भी पहेली बनी हुई है। इन रहस्यों की गुत्थी आज भी सुलझ नहीं पाई है। इनमें एक रहस्य इंग्लैंड में पैसों का पेड़ हैं। यह सुनकर आप चौक गए होंगे।

अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते हैं, लेकिन इस रहस्य को जानने के बाद आपको विश्वास हो जाएगा कि दुनिया में कुछ भी संभव है। इंग्लैंड में एक स्थान हैं, जहां पैसे पेड़ से लदे देखे जा सकते हैं। यह जगह इंग्लैंड के नार्थ वेल्स में स्थित है और इस गांव का नाम पोर्टमीयरियन है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। आइए मनी ट्री के बारे में विस्तार से जानते हैं-

क्या है मनी ट्री का रहस्य

इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राचीन समय में लोग अच्छी किस्मत पाने के लिए पेड़ के तनों में सिक्का डालते और बांधते थे। जबकि आधुनिक समय में लोग अच्छे स्वास्थ्य के लिए ऐसा करते हैं। अगर इस गांव में कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है, तो वह सिक्के को पेड़ में लगाता अथवा चिपकाता है। ऐसा करने से उसकी तबियत ठीक हो जाती है। वहीं, अगर कोई सिक्का निकालने की कोशिश करता है, तो वह बीमार पड़ जाता है।

इस प्रथा की शुरुआत कब हुई

ऐसा माना जाता है कि इस प्रथा की शुरुआत 17 वीं शताब्दी में हुई। जब लोगों ने कम मूल्य के सिक्कों को पेड़ से लगाना शुरू किया। इस बारे में उनका मत था कि ऐसा करने से उनका और उनके परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। साथ ही फूटी किस्मत भी संवर जाएगी। धीरे-धीरे यह प्रथा प्रचलन में आ गई। अब लोग व्यापक रूप से इस रिवाज का पालन करते हैं। हालांकि, अब तक इस बात से पर्दा नहीं उठ पाया है कि यह उपाय कितना कारगर है।