ओलंपियन तीरंदाज लिंबाराम के इलाज के लिए मंत्रालय के संपर्क में एएआई

लिंबा राम, Limba Ram
लिंबा राम, Limba Ram

ओलंपियन लिंबाराम के इलाज के लिए भारतीय तीरंदाजी संघ एएआई खेल मंत्रालय से संपर्क में है। लिंबा राम के पैरों में सूजन आ गई है। चलने-फिरने में लाचार हैं। उन्हें लॉकडाउन के बीच इंजे शन नहीं दिए जा सके हैं।

नई दिल्ली। भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने कहा है कि तीन बार के ओलंपियन लिंबाराम के इलाज के लिए खेल मंत्रालय से संपर्क में है। 47 वर्ष के लिंबा राम के पैरों में सूजन आ गई है। वह चलने-फिरने में लाचार हैं। उन्हें लॉकडाउन के बीच इंजेक्शन नहीं दिए जा सके हैं।

लिंबाराम के इलाज के लिए भारतीय तीरंदाजी संघ एएआई खेल मंत्रालय से संपर्क में है

तीरदांजी संघ के महासचिव चंद्रूकर ने कहा कि मैंने संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा को तुरंत उनकी हालत के बारे में बता दिया था। हमने खेल मंत्रालय से उपचार की वैकल्पिक व्यवस्था कराने को कहा हैै।

15 साल की तीरंदाज रिद्धि एक माह से पुणे में फंसी, ओलंपिक कैंप बंद होने के बाद नहीं आ सकीं करनाल

नई दिल्ली। टो यो ओलंपिक के लिए चयनित होने वाली टीम के टॉप आठ दावेदारों में जगह बनाने वालीं करनाल की 15 वर्षीय तीरंदाज रिद्धि पुणे में कैंप खत्म होने के बाद पिछले एक माह से फंसी हुई हैं। इतनी कम उम्र में पांच अंतरराष्ट्रीय और 43 राष्ट्रीय स्तर के पदक जीतने वालीं इस तीरंदाज ने भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) से गुहार लगाई है कि उन्हें करनाल भेजने की व्यवस्था की जाए।

लिंबा राम के पैरों में सूजन आ गई है

सिर्फ रिद्धि ही नहीं बल्कि उनकी देखभाल के लिए पुणे आए उनके माता-पिता भी वहां फंसे हैं। एएआई के महासचिव प्रमोद चंद्रूकर का कहना है कि रिद्धि को पुणे से निकालने के लिए आईओए और साई से बात की गई है