राशि के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाएं ये पौधे, भाग्य में होगी वृद्धि

विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस

प्रत्येक साल 5 जून की तारीख को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन प्रकृति प्रेमी पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। पेड़-पौधे हमारे जीवन का एक बहुमूल्य हिस्सा हैं, जिनके बिना जीवन की कल्पना अधूरी मालूम होती है। पेड़-पौधे न सिर्फ हमारे पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि हमारे अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का उत्सर्जन करते हैं। वहीं, अगर सनातन धर्म की बात करें, तो सनातन धर्म में भी पेड़ पौधों की काफी अहमियत है। परंपरा अनुसार सनातन धर्म में पेड़-पौधों की भी पूजा की जाती है। मान्यता ये भी है कि अगर हम अपनी राशि के ग्रह नक्षत्रों के अनुसार पौधारोपण करें, तो इससे हमारा पर्यावरण तो सुरक्षित रहेगा ही, साथ ही हमारी कुंडली में मौजूद सभी खराब ग्रह दोष खत्म हो जाएंगे। ऐसे में आइये जानते हैं कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हमें अपनी राशि अनुसार कौन सा पौधा लगाना चाहिए…

राशि अनुसार लगाएं ये पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस
  • ज्योतिषियों की मानें तो मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। हनुमान जी को लाल रंग अति प्रिय है। अत: मेष राशि के जातक विश्व पर्यावरण दिवस पर लाल रंग के पौधे या पेड़ ( चंदन, गुलाब, गूलर) लगाएं।
  • वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और आराध्या जगत जननी मां दुर्गा हैं। अत: वृषभ राशि के जातक सफेद रंग के पौधे या पेड़ लगाएं। आप जामुन, खैर या गूलर के पेड़ लगा सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
  • मिथुन राशि वाले करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता पाने के लिए तुलसी, शीशम व बांस के पौधे लगाएं।
  • कर्क राशि के जातक कुंडली में चंद्र ग्रह को मजबूत करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर तुलसी, नीम, पीपल और बरगद के पेड़ लगाएं।
  • विश्व पर्यावरण दिवस
    विश्व पर्यावरण दिवस
  • सिंह राशि के जातक सूर्य देव की कृपा पाने के लिए लाल रंग के पुष्प वाले पौधे लगाएं।
  • कन्या राशि के जातक बुध देव का आशीर्वाद पाने हेतु तुलसी, शीशम व बांस के पेड़ लगाएं।
  • तुला राशि के जातक सुख, समृद्धि, शांति और सौभाग्य प्राप्ति के लिए अर्जुन, बेल और रीठा के पेड़ लगाएं।
  • वृश्चिक राशि के जातक मंगल देव की कृपा-दृष्टि पाने के लिए लाल रंग वाले पुष्प के पौधे लगाएं। आप अपने घर पर गुलाब के पौधे लगा सकते हैं।
  • धनु राशि के जातक जगत के पालनहार भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग के फूल वाले पौधे लगाएं। आप गेंदा, कनेर आदि फूल के पौधे लगा सकते हैं।
  • मकर राशि के स्वामी शनि देव और आराध्य भगवान शिव हैं। इनकी कृपा-दृष्टि पाने के लिए नीले रंग के पौधे शमी, साल और जलवेतस लगाएं।
  • कुंभ राशि के जातक शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर शमी का पेड़ लगाएं।
  • मीन राशि के जातक विश्व पर्यावरण दिवस पर आम, महुआ, गेंदा और कनेर के पौधे लगाएं।

यह भी पढ़ें : अक्ल दाढ़ आने से अक्ल का कितना है संबंध, जानने के लिए पढ़ें