अभिनेता आशीष रॉय का मुंबई में निधन

ससुराल सिमर का जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आए अभिनेता आशीष रॉय का मुंबई में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 24 नवंबर को सुबह करीब 4 बजे 55 साल के अभिनेता की मौत किडनी फेल होने की वजह से हुई। उन्होंने अपने घर में ही अंतिम सांस ली। आशीष पिछले कुछ सालों से किडनी की बिमारी से जूझ रहे थे और उनके पास इलाज के पैसे नहीं थे। पिछले एक साल में वे कई बार सोशल मीडिया के जरिए लोगों से आर्थिक मदद मांग चुके थे।

काम करने वाले की गोद में ली अंतिम सांस

सूरज ने आगे कहा, कलर्स चैनल के साथ एक शो की बातचीत भी चल रही थी और कुछ दिनों पहले डबिंग भी किया था। अचानक आज सुबह तकरीबन 3.30 बजे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। उन्हें छाती में बहुत दर्द महसूस। जो लड़का उनके साथ रहता है, उसे उन्होंने अपने दर्द के बारे बताया था। लड़के से बातचीत के दौरान ही उसकी गोद में उनकी मौत हो गई।

परिवार में बहन के अलावा कोई नहीं है

सूरज बताते है, आशीष के परिवार में उनकी बहन के अलावा कोई नहीं है। वे कोलकाता में रहती है। कोलकाता से मुंबई डायरेक्ट फ्लाइट न होने की वजह से वे आज शाम तक यहां पहुंचेंगी। तकरीबन 7 बजे आशीष का अंतिम संस्कार होगा।