अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा-एक समय मैं शाहरूख खान के साथ सिगरेट और बीडी शेयर किया करता था

मनोज बाजपेयी ने अपने साथी एक्टर शाहरुख खान के साथ बिताए उस समय को याद किया है, जब वे अपनी ‘किशोरावस्था के ठीक बाद उनसे मिले थे। उस दौर को याद करते हुए हाल ही में मनोज ने एक इंटरव्यू में शाहरुख के साथ के कई किस्से शेयर किए।

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उस दौर में वे शाहरुख के साथ सिगरेट और बीड़ी शेयर किया करते थे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शाहरुख हमेशा से ही चार्मिंग थे और लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर थे।

मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया कि शाहरुख ही थे, जो उन्हें पहली बार दिल्ली में एक डिस्कोथेक में ले कर गए थे। दोनों दिल्ली में बैरी जॉन के थिएटर ग्रुप का हिस्सा भी थे। मनोज और शाहरुख ने दिवंगत यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित ‘वीर जारा में साथ काम किया था।

यह भी पढ़ें-अभिनेता और लोगों के लिए मसीहा बने सोनू सूद अब ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रहे