अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा ने कोरोना से जूझ रहे भारत की मदद के लिए दुनिया से अपील की

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। हर दिन कोरोना के नए मरीजों और इससे होने वाली मौतों की संख्या में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। लगातार बढ़ते मरीजों के आंकड़ों के चलते देश में स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है।

मरीजों को बेड्स, ऑक्सीजन और दवाइयों की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच सोनू सूद, अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे कई बॉलीवुड सिलेब्रेटीज मदद के लिए आगे आए हैं।

लंदन में मौजूद प्रियंका चोपड़ा भी सोशल मीडिया के जरिए इंडिया के लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर दुनियाभर के लोगों से भारत की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

यह भी पढ़ें-कोरोना संक्रमित हुईं हिना खान