एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर्स का इंतजाम किया

एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन गुरुवार को तब भावुक हो गईं, जब उन्होंने दिल्ली के एक डॉक्टर को मरीजों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन न होने के कारण रोते हुए देखा।

इतना ही नहीं, मुंबई में बैठीं सुष्मिता ने दिल्ली के इस अस्पताल के लिए कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर्स का इंतजाम कराया। हालांकि, उनके पास इन्हें भेजने का साधन नहीं था। इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद की गुहार लगाई।

सुष्मिता ने दिल्ली के शांति मुकुंद हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. सुनील सागर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, यह बहुत ही दिल तोडऩे है।

हर जगह ऑक्सीजन का संकट है। मैंने इस अस्पताल के लिए कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर्स अरेंज करने में कामयाबी हासिल की है। लेकिन मुंबई से दिल्ली पहुंचाने का कोई तरीका नहीं है। प्लीज रास्ता खोजने में मदद करें।

यह भी पढ़ें-मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण राठौड़ का हुआ निधन