अखंड ज्वाला विष्णु महायज्ञ का कलश यात्रा से शुभारंभ

दिन में रामलीला शाम को रासलीला 13 दिसम्बर तक

झुंझुनू। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती देवगांव नूआं में सन्मुख बाला जी मन्दिर समिति द्वारा अखंड ज्वाला विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को ढिगाल गांव से यज्ञ स्थल तक 5 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा का आयोजन रथ पर सवार महाराज किशोर सिंह तथा महाराज महन्त मनोहरलाल शास्त्री निम्बार्क रत्न पलसाना, प्रख्यात संत स्वामी रामरिछपालदास महाराज खोजी पीठ त्रिवेणी धाम शाहपुरा के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने भजन करते हुए पांच किलोमीटर के लंबे सफर को तय किया। ढोल, नगाड़ों व गाजे-बाजे के साथ रथ व नाचने वाली घोड़ी आकर्षण का केंद्र रही। सन्मुख बालाजी धाम देवगांव नूआं में 13 दिसंबर तक प्रतिदिन श्री अखंड ज्वाला विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जायेगा।

कलश यात्रा में महंत आकाश गिरी पकोड़ी की ढ़ाणी,आयोजन समिति के अध्यक्ष हेमन्त कुमार अग्रवाल,सचिव सुरेन्द सिह व रघुवीर सिंह ,कोषाध्यक्ष रतिराम व सुनील वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार भराडिया,सुखराम डूडी,जगमाल सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष दीपक झवर एवं अन्य पदाधिकारी एवं श्रद्धालुओं करण सिंह, उमेद सिंह ,सुरेंद्र सिंह सत्यवीर, रणवीर सिंह,पन्ने सिंह,नीरज श्रवण सिंह, मनोहर सिंह,नाहर सिंह, अशोक, मेहताब सिंह आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम समिति के मंत्री महेश बसावतिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन दिन में रामलीला व सायंकाल में रासलीला का आयोजन किया जायेगा। 13 दिसंबर को पूर्णाहुति का आयोजन स्वामी श्रीराम कृपाल दास महाराज खोजी पीठ त्रिवेणी धाम शाहपुरा के सानिध्य में होगा। महायज्ञ के यज्ञ आचार्य पंडित वासुदेव शर्मा वेदाचार्य, रासाचार्य पंडित केशव भारद्वाज वृंदावन के मंत्रोच्चार द्वारा होगा।

यह भी पढ़ें-पोकरण में केबिनेट मंत्रियों हेमाराम चौधरी एवं शाले मोहम्मद का अभिनंदन