महिला के साथ बदसलूकी करने के मामले में बोले अखिलेश, कहा-2022 में होने वाले चुनाव में जनता भाजपा को उखाड़ फेकेंगी

समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले चुनाव में जनता भाजपा को उखाड़ फेकेंगी।

उन्होंने कहा कि महिला नामांकन दाखिल नहीं कर पाई। यूपी की एक बहन को अपमानित होना पड़ा। संबंधित अधिकारियों ने अपने फोन बंद कर दिए।

आपको बता दें कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने गई लखीमपुर की एक महिला के साथ बदसलूकी हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस संबंध महिला प्रत्याशी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। जिसके बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाली भाजपा का नकाब उतर गया है। समाजवादी पार्टी महिला के परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि यह घटना मुख्यमंत्री जी के इशारे पर हुआ है और वो खुद गुंडों को बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बहुत जल्द ही इनको सबस सिखाएगी। इसी बीच अखिलेश यादव ने पप्पू यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि हां, हमसे न हो पाएगा। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है।

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी ने कहा-देश में 1500 से अधिक पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं, ये जल्द से जल्द शुरू किये जाए