अक्षरा सिंह का नया रोमांटिक गाना पिया के झुलुफिया

अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह

रिलीज, फैंस को पसंद आ रहा कॉलेज रोमांस

भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा का ऐसा नाम है, जिसे सब जानते हैं। सोशल मीडिया अक्षरा की फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। उनके गाने अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते रहते हैं। फैंस उनके गानों पर खूब थिरकते नजर आते हैं। हाल ही में टी-सीरीज ने अक्षरा का नया गाना पिया के झुलुफिया को रिलीज किया है। फैंस को ये गाना भी खूब पसंद आ रहा है।

फैंस के बीच पॉपुलर हो रहा गाना,

अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह

काफी दिनों के बाद अक्षरा अपने फैंस के लिए एक नया गाना लेकर आई हैं। पिया के झुलुफिया अपबीट डांस सॉन्ग को प्रियांशु सिंह द्वारा निर्मित किया गया है, विक्की रौशन ने इस गाने को लिखा है। इस अपबीट और लाइवली म्यूजिक वीडियो को डैनी फर्नांडीस और बब्बू खन्ना द्वारा निर्देशित किया गया है। यह गाना रिलीज होते ही फैंस के बीच पॉपुलर हो गया है।

कॉलेज रोमांस कर रहा आकर्षित

अक्षरा के इस म्यूजिक वीडियो में एक बहुत ही प्यारा कॉलेज रोमांस नजर आ रहा है, जो युवाओं को खास तौर पर आकर्षित कर रहा है। पिया के झुलुफिया के जरिए अक्षरा बार फिर से लोगों के दिलों पर राज करती नजर आ रही हैं, फैंस इस गाने पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो में उन्होंने जिस तरह से खुद को प्रेजेंट किया है वह देखने लायक है।

अक्षरा ने गाने में दी अपनी आवाज

बता दें, अक्षरा ने पिया के झुलुफिया गाने को अपनी आवाज देकर फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया है। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिन्हा ने दिया है, इसके बोल विक्की रौशन ने लिखे हैं। यह दो दिन पहले रिलीज हुआ है, आप इसे आप यूट्यूब पर सुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के मंत्री का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल