अपोलो-11 मिशन को चांद पर उतारने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री माइकल कॉलिंस का निधन

अपोलो-11 मिशन को चांद पर सफलतापूर्वक उतारने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री माइकल कॉलिंस का 28 अप्रैल 2021 को निधन हो गया। माइकल कॉलिंस की उम्र 90 साल थी और पूरी दुनिया उन्हें अपोलो-11 मिशन के लिए ही जानती थी। बता दें कि अपोलो-11 मिशन के चांद पर उतरने के बाद ही नील आर्मस्ट्रॉन्ग ने चांद की सतह पर पहला कदम रखा था और इसके बाद बज एल्ड्रिन उतरे थे। 

बता दें कि माइकल कॉलिंस का एकमात्र उद्देश्य यही था कि सफलतापूर्वक अपोलो-11 को चांद की सतह पर उतारें और इसके बाद नील और बज को लेकर वापस धरती पर आ सकें। अपोलो-11 से निकलकर चांद तक जिस मॉड्यूल में नील और बज गए थे, उसका नाम द ईगल था। बता दें कि तीनों के लिए चांद की यात्रा आसान नहीं थी। 

यात्रा शुरू होते ही धरती से रेडियो संपर्क टूट गया, इसके बाद कंप्यूटर में ग्लिच आ गया और द ईगल में ईंधन की कमी भी हो गई। इस मिशन को पूरा करने के लिए 40 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी मेहनत और समय का योगदान दिया था। माइकल कॉलिंस के निधन पर नासा एक्टिंग एडमिनिस्ट्रेटर स्टीव जुरसिक ने कहा कि आज दुनिया ने एक सच्चा अंतरिक्ष यात्री खो दिया। 

यह भी पढ़ें-अब रूस ने भेजी मदद : कोरोना से जंग के लिए रूस ने भारत भेजे कई अस्त्र