
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने शनिवार को अजमेर दरगाह कमेटी चैयरमैन अमीन पठान और भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अमीन पठान ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जाकर भाजपा को मजबूत करने का काम करें और समाज के प्रतिशिष्ठ व्यक्तियों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम करे, जिससे पार्टी ओर मजबूत होगी और कांग्रेस सरकार को उखाड़ फैकने का काम करें, जिससे पुनः भाजपा सरकार राजस्थान में बने।
डॉ सतीश पूनिया के निवास पर जाकर उनका आभार व्यक्त
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के निवास पर जाकर उनका आभार व्यक्त किया,इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम.सादिक खान, प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती, प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान कुरेशी, फरीदुद्दीन शेख, प्रदेश मंत्री शहजाद खान, अयूब खान ,कार्यालय मंत्री उस्मान चौहान, सह कार्यालय मंत्री गुलजार कुरेशी, आईटी प्रदेश सह प्रमुख मोहम्मद इरशाद हसनपुरा, सहित जयपुर के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे l एच खान जी, नवाब कुरैशी ,महबूब कुरेशी, जंग बहादुर पठान, निसार पठान, रईस अहमद कुरेशी ,बबलू अंसारी, और सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे