मंदिरों में मनाया अन्नकूट, घरों में गोवर्धन की कथा सुनी

झुंझुनूं। दिवाली पर हर देहरी दीयों से रोशन रही। हर तरफ खुशियों के दीये जगमगाए, घर-घर मां लक्ष्मी की पूजा हुई। पटाखे फोड़े गए। मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। घर-मंदिरों में गोवर्धन पूजा हुई, समाजों के स्नेहमिलन हुए। शनिवार को भाईदूज मनाया गया। बहिनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। श्री स्वामी नारायण सत्संग मंडल झुंझुनूं की ओर से शनिवार शाम को केशव आदर्श विद्या मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। भगवान स्वामी नारायण को पकवानों को भोग लगाया गया।

इस मौके पर स्वामी नारायण की पूजा की गई। महोत्सव में जयपुर से आए स्वामी नारायण मंदिर के संतों के सानिध्य में हुए महोत्सव में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रवचन के दौरान संतों ने अन्नकूट का महत्व बताया। इधर, राणी सती रोड स्थित श्याम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। बाबा श्याम का शृंगार पर राजभोग आरती की गई। इसके बाद भक्तों को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।

मंदिर ट्रस्टी विनोद सिंघानिया ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव में नया धान, बाजरे की खिचड़ी, कड्डी, चावल, मूली की सब्जी, मालपुए, चक्की, गोंदिया, बूंदी, पेठा, सुहाल, कैर-सांगरी, पापड़, भुजिया, कचोरी, दही बड़े, नमकीन सहित 31 व्यंजनों का भोग लगाया गया एवं प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान दिनेशचंद्र अग्रवाल, कपिल गाडिय़ा, संजय शर्मा, भरत तुलस्यान, गिरधारीलाल शर्मा, भाजपा नेता राजेंद्र भांबू, नवल खंडेलिया, सुनील पंसारी, आशीष तुलस्यान, विपुल क्कड, दीपक टीबड़ा, नारायण जालान मौजूद थे।

बिसाऊ. बांके बिहारी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया। समिति के कपिल शर्मा ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव समिति की ओर से अन्नकूट का प्रसाद बनाकर मंत्री रमेश कुमार पुजारी व पंडित विमलेश शर्मा ने बांके बिहारी को भोग लगाया। समिति अध्यक्ष डॉ. उदयवीर शर्मा ने बताया कि इस दौरान मंदिर परिसर में सजावट की गई। इस दौरान गौड़ सभाध्यक्ष ललित कुमार पुरोहित, पूर्व अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, रामजीलाल कल्याणी, सांवरमल इंदौरिया मौजूद थे। महनसर के बड़े रघुनाथ मंदिर पर पुजारी राजेंद्र मटोलिया के सानिध्य में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया।

यह भी पढ़ें-पारीक की प्रथम पुण्यतिथि पर लगे शिविर में 135 यूनिट रक्तदान