दिल्ली हिंसा : आरोपी एक्टर दीप सिद्धू पर 1 लाख रूपए इनाम की घोषणा

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 70वां दिन है। इस बीच दिल्ली पुलिस लगातार एक्शन में है। 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया। उसने कहा कि दीप सिद्धू (पंजाबी एक्टर) और दूसरे आरोपियों जुगराज सिंह, गुरजंट सिंह के बारे में जानकारी देने वालों को 1-1 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

इसके साथ ही जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। ये सभी लाल किले में हुई हिंसा के आरोपी हैं और फरार हैं। इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को 12 फोटो भी जारी किए। इनमें लाल किले में तोडफ़ोड़ करने वाले नजर आ रहे हैं।

दीप सिद्धू ने सिंघु बॉर्डर से आधे घंटे की दूरी पर होने का दावा किया

एक तरफ पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। दूसरी तरफ आरोपी दीप सिद्धू (पंजाबी एक्टर) लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उन्होंने बुधवार को भी एक वीडियो रिलीज किया। इसमें उन्होंने अपने खिलाफ बोलने वालों को देख लेने की धमकी दी है। साथ ही खुद के हरियाणा में होने का दावा करते हुए कहा कि सिंघु बॉर्डर से सिर्फ आधे घंटे की दूरी पर बैठे हैं।

यह भी पढ़ें-संजय राउत बोले- शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार किसानों के साथ: PHOTO