अनुष्का ने बिस्किट की स्पेलिंग गलत लिखी

अनुष्का
अनुष्का

ट्रोल होने के बाद मांगनी पड़ी माफी, बोलीं…

मुंबई। चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग में बिजी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को एक मजाक भारी पड़ गया। उन्होंने बिस्किट को रिव्यू देने के नाम पर उसका नाम गलत लिख दिया, जिसके बाद वे ट्रोल हुईं। इसके बाद उन्होंने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी।
जानकारी के मुताबिक अनुष्का शर्मा ने बीते दिन बिस्किट का रिव्यू दिया था। यह कहा जा सकता है कि अभिनेत्री को वहां पर बिस्किट इतने ज्यादा पसंद आए कि वह इनका रिव्यू दिए बिना रह नहीं पाईं। लेकिन इस दौरान अनुष्का ने एक ऐसी गलती कर दी, जिस वजह से वह ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। इसके बाद अभिनेत्री ने माफी मांगी है।दरअसल, अनुष्का शर्मा ने पहले अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह बिस्किट का रिव्यू करेंगी। इसके बाद उन्होंने एक-एक करके कई सारे नॉर्मल बिस्किट का फोटो शेयर की। इसके साथ ही अनुष्का ने ये भी बताया कि उन्हें कौन सा बिस्किट पसंद आया है और कौन सा नहीं आया।

मेरी गलत स्पेलिंग से अगर…

अनुष्का
अनुष्का

अनुष्का ने कई बिस्किट को पांच में से महज दो नंबर दिए तो कुछ को तीन नंबर भी दिए हैं। लेकिन इसी बीच अभिनेत्री ने एक जगह बिस्किट की स्पेलिंग गलत लिख दी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। अनुष्का ने जैसे ही अपनी स्टोरी में बिस्किट की स्पेलिंग गलत लिखी। लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद अभिनेत्री ने लोगों से तुरंत माफी मांगी है और आगे बढऩे की सलाह दी है। अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि मेरी गलत स्पेलिंग से अगर किसी को बुरा लगा है तो मैं उन सभी लोगों से माफी मांगना चाहूंगी, मूव ऑन प्लीज।

आखिरी बार जीरो में नजर आई थीं अनुष्का

अनुष्का
अनुष्का

अनुष्का ने यह पोस्ट तुरंत ही कर दिया था। बता दें कि फिल्म चकदा एक्स्प्रेस में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की उपब्धियों के साथ ही उनका क्रिकेट के सफर में निजी से लेकर एकेडमिक संघर्ष भी दिखाया जाएगा। अनुष्का शर्मा ने खुद को झूलन गोस्वामी के किरदार में ढालने के लिए खूब मेहनत भी की है। इस फिल्म से अनुष्का लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अनुष्का आखिरी बार 2018 में जीरो में नजर आई थीं, इसमें उनके अपोजिट अभिनेता शाहरुख खान दिखाई दिए थे।

यह भी पढ़ें : पितृपक्ष में स्वप्न में पितरों का दिखना शुभ या अशुभ…