अनुष्का-विराट के घर 2021 में आएगा नन्हा मेहमान

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपनी प्रेंग्नेंसी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। ये पहली बार है जब अनुष्का- विराट के घर नन्हें बच्चे की किलकारी सुनाई देगी। खुशखबरी देते हुए एक्ट्रेस ने अपने बेबी बम्प की भी तस्वीर शेयर की है। अनाउंसमेंट के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों की बधाई की बाढ़ आ गई है। एक्ट्रेस को लगातार उनके को-स्टार्स और इंडस्ट्री के दोस्तों से भी शुभकामनाएं मिल रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेंग्नेंसी की खबर इंस्टा पोस्ट और ट्विटर के जरिए दी है। अनुष्का ने पति विराट कोहली के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका चार महीने का बेबी बम्प भी साफ नजर आ रहा है। इसके साथ एक्ट्रेस लिखती हैं, और फिर हम तीन होते। पहुंच रहा है जनवरी 2021। इससे साथ जाहिर होता है कि एक्ट्रेस अभी चार महीने की गर्भवती हैं। जनवरी में उनकी जिंदगी में नन्हा मेहमान शामिल होगा।

एक्ट्रेस की पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, दिया मिर्जा, प्रीति जिंटा, कृति सेनन, करिश्मा कपूर, कटरीना कैफ, परिणीति चोपड़ा, नीति मोहन, वाणी कपूर जैसे कई सेलेब्स ने उन्हें इस खुशखबरी के लिए बधाई दी है।

हार्दिक पांड्या की शादी और बेटे होने पर सोशल मीडिया पर विराट कोहली को जमकर ट्रोल किया जा रहा था। लोगों का कहना था कि विराट के जूनियर उनसे आगे निकल रहे हैं। ऐसे में विराट- अनुष्का की तरफ से गुड न्यूज आने ही विरुष्का ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा। लोगों ने विराट को ट्रोल करने वाले मीमर्स को करारा जवाब दिया है।

विराट- अनुष्का की अनाउंसमेंट के बाद ट्रेंड हुए तैमूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तैमूर अली खान अब तक के सबसे पसंदीदा स्टारकिड रहे हैं। तैमूर का स्टारडम अन्य सभी स्टारकिड्स से काफी ज्यादा है। अनुष्का की प्रेगनेंसी की खबर के बाद अब हर किसी का ध्यान तैमूर से हटकर उनके बच्चे पर चला जाएगा इसलिए उन्हें भी काफी ट्रोल किया जा रहा था। करीना कपूर खान भी जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हर किसी का मानना है कि जल्द ही तैमूर की तरफ से हर किसी का अटेंशन हट जाएगा।

अनुष्का विराट ने एक लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद 11 दिसम्बर साल 2017 में शादी की थी। दोनों ने कुछ करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में इटली में एक सीक्रेट वेडिंग सेरेमनी रखी थी जिसके बाद दोनों का रिसेप्शन इंडिया में हुआ था। शादी के तीन साल बाद अब जल्द ही दोनों दो से तीन होने जा रहे हैं।