अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, संविदा कर्मचारियों का 50 लाख रु का बीमा

अशोक गहलोत,ashok gehlot
अशोक गहलोत,ashok gehlot

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बड़ा कर दिय है जो अन्य राज्यों के लिए भी एक प्रेरणा साबित होगा।

अशोक गहलोत ने संविदा कर्मचारी (सफाई कर्मचारी,स्वास्थ्य कर्मचारी इत्यादि),मानदेय कर्मचारी(होमगार्ड,सिविल डिफेंस,आशा सहयोगिनी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,आंगनबाड़ी सहायिका,मिनी आशा इत्यादि) को कोरोना अभियान ड्यूटी पर रहते हुए कोरोना संक्रमण की वजह से असामयिक मृत्यु होने पर 50 लाख रु की सहायता की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान में लॉकडाउन का बढऩा संभव, अंतिम फैसला आना बाकी

अशोक गहलोत ने संविदा कर्मचारी को 50 लाख रु की सहायता की घोषणा की है

भारत सरकार द्वारा कोरोना-महाप्रकोप में ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो जाने पर सिर्फ स्वास्थ्य कर्मियों का 50 लाख रु का बीमा करने की घोषणा की है, इसका दायरा बढ़ाते हुए राज्य सरकार द्वारा उक्त स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा अन्य सभी राज्य कर्मचारियों (पटवारी,ग्राम सेवक,कानिस्टेबल इत्यादि)।