अशोक लेलैंड लाइट कमर्शियल व्हिकल्स ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में शुरू की नई डीलरशिप

दुर्गापुर/पश्चिम बंगाल

हिंदुजा ग्रुप की अग्रणी कंपनी अशोक लेलैंड ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में लाइट कमर्शियल व्हीकल्स के लिए नई डीलरशिप शुरू की है। यह उनकी चौथी एलसीवी डीलरशिप है।

उनके नए चैनल पार्टनर श्रीजीत ऑटोमोटिव की थ्रीएस अर्थात बिक्री, सेवा और अतिरिक्त पुर्जें यह तीनों सुविधाएं प्रदान करने वाली फैसिलिटी मौजा गोपालपुर, बांस कोपामोर में नेशनल हाईवे 2 पश्चिम बर्दवान पर स्थित है।

लाइट कमर्शियल व्हीकल्स के लिए नई डीलरशिप शुरू

यहां एक आधुनिकतम शोरूम और एक वर्कशॉप है जिसमें क्विक सर्विस बेजए न्यूमैटिकटूल्स और आधुनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें- कोडेक एचडी एलईडीटीवी ने लॉन्च किया डॉल्बी विजन वाला एंड्रॉयड सर्टिफाइड 4के टीवी

अशोक लेलैंड का 570 से भी ज्यादा स्थानों का विशाल एलसीवी वितरण नेटवर्क इस नयी डीलरशिप से और भी मजबूत बना है।