विधानसभा अध्यक्ष की गुरू गोविन्द सिंह जयंती पर शुभकामनाएं

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने गुरू गोविन्द सिंह जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. जोशी ने कहा है कि गुरू गोविन्द सिंह जी के त्याग को आत्मसात करना चाहिए। समाज में आपसी सदभाव का वातावरण बनाने के लिए लोगों को समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए।