बजट 2021 : बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में चुनाव को देखते हुए साधने की कोशिश

इस साल पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव हैं। सीतारमण ने बजट भाषण में इन चारों राज्यों को साधने की कोशिश की। पश्चिम बंगाल और असम के चाय बागानों में काम कर रही महिलाओं और उनके बच्चों के लिए 1000 करोड़ रुपए के ऐलान की बात कही गई है।

वहीं, केरल और तमिलनाडु में हाईवे समेत मेट्रो जैसे कई काम किए जाएंगे। इस बार किसान आंदोलन, कोरोना वायरस के चलते भी बजट पर नजर रही। सरकार ने कोरोना वैक्सीन के लिए फंडिंग का ऐलान किया है।

असम-बंगाल को क्या मिला?

  • दोनों राज्यों में चाय बागानों में काम करने वाली महिलाओं और उनके बच्चों के लिए 1000 करोड़ दिए जाएंगे।
  • बंगाल में 25 हजार करोड़ रुपए की लागत से हाईवे बनेंगे। कोलकाता-सिलीगुढ़ी रोड का अपग्रेडेशन होगा।
  • असम में 34 हजार करोड़ रुपए नेशनल हाईवेज पर खर्च होंगे।

केरल-तमिलनाडु को क्या मिला?

  • कोच्चि (केरल) मेट्रो में 1900 करोड़ की लागत से 11 किमी हिस्सा बनाया जाएगा।
  • चेन्नई (तमिलनाडु) में 63 हजार करोड़ रुपए की लागत से 180 किमी लंबा मेट्रो रूट बनेगा।
  • तमिलनाडु में 3500 किमी नेशनल हाईवेज प्रोजेक्ट के तहत 1.03 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका कंस्ट्रक्शन अगले साल शुरू होगा।
  • केरल में 1100 किमी नेशनल हाईवे बनेंगे। इसके तहत मुंबई-कन्याकुमारी कॉरिडोर भी बनेगा। केरल में इस पर 65 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

यह भी पढ़ें-बजट 2021 : एक भी नई ट्रेन चलाने की घोषणा नहीं हुई, मेट्रो ट्रेन के विस्तार पर फोकस