
राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच समाज के सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों को भी विकास की मुख्यधारा में लाना है। निर्धन एवं वंचित परिवारों को भी गुणवत्ता और अच्छे स्तर की चिकित्सा सुविधा मिले और गंभीर रोगों में निर्धन परिवारों की आर्थिक स्थिति दयनीय नहीं हो, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज से 3 वर्ष पूर्व आयुष्मान भारत योजना प्रारम्भ की।
विधायक दीप्ति केलवा, पर्वतखेड़ी, बागुन्दड़ा, एमड़ी, कोरोट आदि गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद कर रही थी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना समग्र स्वास्थ्य प्रदान करने की विश्व की सबसे बड़ी योजना है। यह सार्वभौमिक स्वास्थ्य पहूंच और कोई भी पीछे ना छुटे, इस उद्धेश्य से प्रारम्भ की गई है। इस योजना में 10 करोड़ परिवारों के 50 करोड़ नागरिकों को 5 लाख रु. प्रतिवर्ष तक स्वास्थ्य बीमा आवरण दिया गया है। अभी तक 2 करोड़ 18 लाख व्यक्तियों ने चिकित्सालयों में भर्ती होकर चिकित्सा लाभ लिया है। आज ही विश्व की इस सबसे बड़ी जन स्वास्थ्य योजना को 3 वर्ष पूरे हुए है।

राजस्थान में स्वास्थ्य ढ़ांचा चरमराया
विधायक दीप्ति ने प्रदेश में चरमराते स्वास्थ्य ढ़ांचे के लिए राजस्थान सरकार की अनदेखी और संवेदनहीनता को उत्तरदायी बताया। चिकित्सकों के अभाव में प्रदेश में हजारों औषधालय बंद पड़े है। सरकारी चिकित्सालयों में सुविधाओं के अभाव के कारण निशुल्क जांच और औषधियां रोगियों को नहीं मिल पा रही है। निजी चिकित्सालय सरकार के जन आधार कार्ड को मान नहीं रहे है।
शोकाकुल परिवारों में पहूंची विधायक
विधायक दीप्ति ने आज एमड़ी, केलवा, पसून्द, पर्वतखेड़ी, बागुन्दड़ा आदि गांवों के शोकाकुल परिवारों में जाकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की सद्गति के लिए प्रार्थना करते हुए सभी परिवारों से स्वास्थ्य के प्रति सजगता रखने और मृत्यु प्रसंग पर दिखावे के लिए अनावश्यक खर्चा नहीं करने का अनुरोध किया।
विधायक दीप्ति ने केलवा में पूर्व प्रधान भरत पालीवाल के अस्वस्थ होने पर उनके आवास पर जाकर कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
क्षेत्रीय परिभ्रमण में विधायक दीप्ति का साथ मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, दिग्विजय सिंह भाटी, मांगीलाल कुमावत, देवी लाल कुमावत, गोपीलाल, जगदीश धर्मेटा, उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर बागोरा, महामंत्री प्रकाश पालीवाल, जगदीश दवे, सुनील व्यास, श्रीकृष्ण पालीवाल, लक्ष्मण प्रजापत, नारायण पुर्बिया, पं.स. सदस्य पुष्पा पुर्बिया, महामंत्री महेन्द्र कोठारी अपेक्स सहित कई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
यह भी पढ़ें-नवीन ढुल ने की भाजयुमों मंडल कार्यकारिणी घोषित