पंजाब से यूपी पहुंचा बाहुबली गैंगस्टर विधायक मुख्तार अंसारी, बांदा की जेल में रहेगा बाहुबली

पंजाब के रोपड़ से पी के बांदा तक साढ़े 14 घंटे के सफर के बाद गैंगस्टर विधायक मुख्तार अंसारी बुधवार तड़के 4.30 बजे बांदा जेल पहुंच गया।

पंजाब में जहां मुख्तार व्हील चेयर से एंबुलेंस में सवार हुआ था, वहीं बांदा जेल में वह अपने पैरों पर खड़ा होकर अंदर गया। डॉक्टर्स के पैनल की जांच में वह पूरी तरह फिट पाया गया। हालांकि, वह घबराया हुआ था।

बांदा जेल में मुख्तार को जेल प्रशासन ने सरप्राइज दिया। शुरूआत में उसे बैरक नंबर 15 में रखे जाने का फैसला लिया गया था। इस बैरक में मुख्तार पहले भी रह चुका है, लेकिन अब उसे बैरक नंबर 16 में भेज दिया गया।

उसका कोरोना टेस्ट होना है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद उसे बैरक नंबर 15 में रखा जाएगा। इसे तन्हाई जेल भी कहा जाता है। यानी इस बैरक में कोई और कैदी नहीं होगा। इस बैरक में सीसीटीवी भी लगाए गए हैं।

बांदा जेल में क्षमता 558 कैदियों की है, लेकिन यहां 780 कैदी हैं। 1860 में ब्रिटिश हुकूमत के समय बनी ये जेल ओवरलोडेड है। ऐसे में सिक्योरिटी पर असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव : तृणमूल और लेफ्ट का आरोप भाजपा लोगों का समर्थन खरीदने के लिए एक हजार के कूपन बांट रही