बांडी नदी रिवर फ्रंट डवलपमेंट से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बांडी नदी पर किया वृक्षारोपण, क्षेत्रवासियों ने ली पौधों की सार-संभाल की जिम्मेदारी

अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं अजमेर विकास प्रधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बांडी नदी रिवर फ्रंट पर वृक्षारोपण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्थानीय क्षेत्रवासियों ने वृक्षारोपण किया। क्षेत्रवासियों ने रिवर फ्रंट पर लगाए वृक्षों की सार-संभाल की जिम्मेदारी ली। संभागीय आयुक्त डॉ. वीना प्रधान ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण किया गया है।

शहर में पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह सकारात्मक कदम है। पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए। जिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बांडी नदी पर सौन्दर्यकरण किया जा रहा है। यहां पर पाथ-वे का निर्माण किया गया है।

वार्ड वासियों के सहयोग से यहां पर प्लांटेशन किया गया है। स्थानीय लोग इनकी देखभाल करेंगे। आने वाले समय से यहां पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय पार्षद प्रतिभा पाराशर ने कहा कि बांडी नदी पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कार्य किए गए जा रहा हैं। इससे स्थानीय लोग लाभांवित होंगे। पार्षद बनवारी लाल शर्मा ने कहा कि बांडी नदी का सुन्दर रूप निखर कर सामने आएगा।

यह भी पढ़ें-ऑक्सीज़न प्लांट्स संबंधित बैठक संपन्न