हाथरस में डंपर ने कावड़ियों को कुचला, छह की मौत, दो घायल

हादसा
हादसा

हाथरस-सादाबाद मार्ग पर संत फ्रांसिस स्कूल के निकट हुआ हादसा

हाथरस। हाथरस-सादाबाद मार्ग पर संत फ्रांसिस स्कूल के निकट शुक्रवार देर रात करीब 1:30  बजे बड़ा हादसा हो गया। कांवड़ यात्रा में शामिल सात कांवड़ियों को एक डंपर ने कुचल दिया। हाथरस में हुई इस घटना में 6 कांविड़यों की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। आगरा के एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि डंपर चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। बताया जाता है कि सभी कांविड़ये गंगाजल लेकर  हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गंभीर घायल दो कावड़ियों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी आगरा जोन और आईजी अलीगढ़  मौके पर पहुंचे। हादसे का शिकार हुए सभी लगो बांगि खुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। इनमें नरेश पुत्र रामनाथ उमर, रमेश पुत्र नत्था सिंह , रणवीर सिंह पुत्र अमर सिंह, जबर सिंह पुत्र सुल्तान सिंह, विकास पुत्र प्रभु दयाल ( आगरा पहुंचने पर मृत्यु) शामिल हैं। वहीं एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी जाएगी। घटना के बाद मौके पर रुके अन्य वाहनों में सवार लोगों ने घायलों को संभाला।

यह भी पढ़ें…ईडी अब 25 के बजाय 26 जुलाई को करेगी सोनिया गांधी से पूछताछ