बिरसा मुंडा की जयंती पर बाइक रैली निकाली

झालावाड़। मनोहरथानाराजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के तत्वाधान में रविवार को कस्बे में बिरसा मुंडा जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर बाइक रैली निकाली गई। युवा अपने हाथों में केसरिया ध्वज लेकर चले। कस्बे के प्रमुख मार्गों से बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली के दौरान नारों से आसमान गुंजायमान हो गया।डीजे की धुन पर आकर्षक जनजातीय नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। रैली के बाद आदर्श विद्या मंदिर नवीन भवन के प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया।

इसमें मुख्य वक्ता प्रदेश रक्षा प्रमुख आदिवासी वनवासी कल्याण परिषद राधेश्याम भील, मुख्य अतिथि तहसील खंड संघचालक जगदीश सोनी, विशिष्ट अतिथि पंकज देसाया एवं अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष मदनलाल भील ने की। अतिथियों ने वीर शिरोमणि बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। मुख्य वक्ता ने कहा की वीर शिरोमणि बिरसा मुंडा ने विपरीत परिस्थिति में ईसाई मिशनरियों का डटकर मुकाबला किया।

शोषण के खिलाफ क्रांति की अलख जगाई। वे जनजाति समाज के ऐसे महापुरुष रहे जिन्होंने जनजाति समाज को संगठित करने में महती भूमिका निभाई। कार्यक्रम में आरएसएस, विद्या भारती, वनवासी कल्याण परिषद, विहिप, बजरंग दल, भील समाज छात्रावास समिति, भील समाज कर्मचारी संघ, रावतभाटा जिला संगठन मंत्री मुकेश भील, आरक्षण संघर्ष समिति जिला अध्यक्ष जमनालाल भील, सह मंत्री प्रकाशचंद, मुरली रामसिंह भील, दुर्गा लाल भील, रामकिशन, मुकेश सनातनी, रणजीत सिंह मौजूद रहे। गुजरात सिंह ने आभार व्यक्त किया।असनावर। बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष में नगर के मुख्य मार्गों से वाहन रैली निकाली गई। वनवासी कल्याण आश्रम मेला मैदान में आमसभा का आयोजन रखा गया। मुख्य वक्ता विहिप के विभाग मंत्री विष्णु सालवी रहे।

अध्यक्षता वनवासी कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष श्रीराम भील ने की। विशिष्ट अतिथि छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद भील व पद्मश्री सम्मानित हुकम पाटीदार रहे। मुख्य वक्ता ने बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष ने बिरसा मुंडा जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित करने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें-मांडना कला को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास