बर्ड फ्लू: 24 घंटों में 356 परिन्दे मृत मिले

जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ में पिछले दिनों बड़ी संख्या में मृत पाए गए कौओं के बाद बर्ड फ्लू का दायरा 11 जिलों तक फैल गया है। पशुपालन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार शाम तक प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान 356 परिन्दे मृत मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 257 कौए हैं। इसके अलावा 29 कबूतर, 16 मोर व 54 अन्य पक्षी है।

राज्य में परिन्दों की असामयिक मौतों का सिलसिला 25 दिसम्बर से शुरु हुआ था। तब से लेकर शनिवार तक राज्य के विभिन्न जिलों में 1963 कौए, 152 मोर, 122 कबूतर तथा 285 अन्य पक्षी दम तोड़ चुके हैं। अब तक प्रदेश के 21 जिलों से सैम्पल रेफरल लैब (निशाद) को भेजे जा चुके हैं, जहां से 11 जिलों के 45 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। भोपाल स्थित रेफरल लैब से शनिवार को पाली, चित्तौडग़ढ़, बांसवाड़ा, दौसा, जैसलमेर एवं हनुमानगढ़ जिलों के पूर्व में भेजे गए सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं, जो पूर्व में पॉजिटिव थी राजस्थान में अब तक 2522 परिन्दे असामयिक मौतों के शिकार हो चुके हैं।