अमेरिका में लगातार छठे साल जन्मदर में गिरावट, 2019 की तुलना में 4 प्रतिशत की गिरावट

अमेरिका में लगातार छठे साल जन्मदर में गिरावट देखने को मिली है और यह 112 साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है। 2019 की तुलना में इसमें 4 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह खुलासा सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) की ताजा रिपोर्ट में हुआ है।

इसे पिछले साल जारी हुए 99 प्रतिशत जन्म-प्रमाण पत्रों के विश्लेषण के आधार पर तैयार किया गया है। यह 1979 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। जन्मदर घटने का प्रमुख कारण चिंता, घबराहट और आर्थिक स्थिति में गिरावट भी है। महिलाएं महामारी के दौरान मां बनने से बच रही हैं।

अमेरिका में जन्मदर 1,000 महिलाओं पर 56 हो गई है, जो अब तक की सबसे कम है। अमेरिका में कुछ समय पहले फर्टिलिटी रेट 2.1 था, जो घटकर अब 1.6 हो चुका है। इसमें पिछले 10 साल से लगातार गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका में कुछ समय पहले फर्टिलिटी रेट 2.1 था, जो घटकर अब 1.6 हो चुका है। इसमें पिछले 10 साल से लगातार गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें-अमेरिका में प्रवासी भारतीयों की मुश्किलें बढ़ी, नौकरी ढूंढकर वीसा अवधि बढवाने का संकट