सेवा और समर्पण अभियान के लिए भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारियां

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भाजपा की ओर से सात अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले के मंडलों पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा की सहमति से कार्यक्रम संयोजक मुकेश केरवालिया ने मंडल संयोजक, सह संयोजक नियुक्त किए हैं।

अभियान के सह संयोजक मनोहरसिंह हाड़ा ने बताया कि बारां शहर में संयोजक रामेंद्रसिंह हाड़ा, सह संयोजक चंदू गोस्वामी, बारां देहात में योगेश राजोरा व शुभम सेन, अटरू मंडल में कुलदीप चंद्रसेन व बालकिशन सुमन, कवाई में रामपाल गुर्जर, प्रकाश सुमन, गऊघाट में दिलीपसिंह अड़सेला व दिनेश कनोटिया, छीपाबड़ौद में देवेंद्र गुर्जर व ओमेंद्र सिंह, छबड़ा शहर में गोविंद तिवारी व कमलेश भारद्वाज, बापचा में चेतन लोधा व केदार सुमन, मांगरोल नगर में धर्मेंद्र चौरसिया व जयराजसिंह गौड़, मांगरोल देहात में अखराज नागर स अर्जुनसिंह हाड़ा, सीसवाली में राहुल कोड़प स शिव सुमन, अंता नगर में रिंकू गुर्जर व आनंद शर्मा, समरानियां में देवाशीष शर्मा स भुवनेश गोस्वामी, शाहाबाद में अरविंद मेहता व नरेश मेहता, किशनगंज में मुकेश मीणा व जोगेंद्र गुर्जर, कोयला में लीलाधर मेहता व हरिओम मेरोठा, भंवरगढ़ में पवन चौधरी व ऋषिपाल सिंह, अंता देहात में प्रतीक नंदवाना व महावीर हापाहेड़ी, सेमली में विजेंद्र गुर्जर व रामस्वरूप मीणा, हरनावदाशाहजी में जितेंद्र गोयल व अमित गौतम को नियुक्त किया गया है। जिले के मंडलों में पौधरोपण, नदी तालाब साफ-सफाई एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

समरानियां। सेवा और समर्पण सप्ताह के तहत भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह नदी की सफाई की। इसके बाद दोपहर 12 बजे पुलिस चौकी परिसर में छायादार व फलदार पौधे लगाए। वहीं नमो टी स्टाल लगाकर चाय पिलाई। शाम के समय गोवंश करे चारा खिलाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजमल मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष केसरीलाल मेहता, मंडल महामंत्री एडवोकेट अरविंदकुमार शर्मा, श्रवणकुमार मेहता, राजेश मेहता, मंडल मंत्री विनोद मेहता, सरपंच नरेंद्रसिंह भाणावत, गुड्डीबाई रजक, लक्ष्मीबाई बंजारा, भरतसिंह जादौन, संजय ओझा, अनिल गोयल, देवाशीष शर्मा, सुनील राठौर, अनिल पुरी, रानू ठाकुर, दीपक मेहता, सुनील मेहता कार्यकर्ता मौजूद थे।

त्रिवेणी धाम में सफाई कर पीएम को भेजे बधाई संदेश

छीपाबड़ौद। भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष मुरारीलाल नागर के नेतृत्व में रविवार को त्रिवेणी धाम समेल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के दौरान पौधरोपण किया। वहीं त्रिवेणी धाम परिसर में सफाई कर पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजे। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष जगदीशप्रसाद कुशवाह, महामंत्री छोटूलाल नागर, सत्यप्रकाश मालव, सत्यनारायण मेहता, पुरुषोत्तम कुशवाह, जितेंद्र कुशवाह, वार्ड मेंबर शंकर कुशवाह, लोकेश कुशवाह, गजेंद्र कुशवाह, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

किशनगंज। भाजपा के सेवा समर्पण अभियान के तहत स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया। मंडल महामंत्री हेमंतराम खींची ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र धाकड़, पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम मीणा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुरदिया, मंडल महामंत्री मनीष नागर, योगेंद्र नागर, प्रहलाद सुमन, संजय चौधरी, सोनू खींची, रवि कटारिया आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-पर्युषण में तपस्या करने वाले श्रद्धालुओं का बाहुमान किया