100 करोड़ कोविड वैक्सीनेशन पर भाजपा ने मनाया जश्न

बीकानेर। देश मे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का आंकडा 100 करोड़ पार होने की भाजपा शहर जिला बीकानेर ने उत्सव के रूप में मनाया। सार्दुल सिंह सर्किल पर आयोजित शहर भाजपा के इस बिलियन कोविड डोज जश्न के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयकार करते हुए नारे लगाए, पटाखे छोड़े और मिठाइयां खिलाई।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज पूरे देश मे उल्लास का पर्व है। कोरोना महामारी के बचाव और सुरक्षा के लिए लगने वाले टीकाकरण अभियान ने 100 करोड़ डोज की उपलब्धि को प्राप्त कर स्वास्थ इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है। जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा कि कोरोना को बढऩे से रोकने के लिए भारतीय वैक्सीन बेहद कारगर साबित हुई है।

इस दौरान जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, अशोक प्रजापत, गोकुल जोशी, नरेश नायक, अरुण जैन, नरसिंह सेवग, अजय खत्री, विनोद करोल, जेठमल नाहटा, चंद्रप्रकाश गहलोत, दिनेश महात्मा, मुकेश ओझा, कमल आचार्य, अभय पारीक, अनिल हर्ष, चोरुलाल सुथार, सोहन सिंह पडिहार, हेमंत कछावा, सोहनलाल चांवरिया, श्यामसुंदर चौधरी, शिखर डागा, मदन सियाग, कवि आचार्य, रघुवीर प्रजापत, शिव कुमार, रवि मारू आदि मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत में टीकाकरण का आंकड़ा गुरुवार को 100 करोड़ को पार होने पर भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। रांका ने कहा कि मोदी सरकार ने मुफ्त वैक्सीन प्रदान कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। रांका ने बताया कि पब्लिक पार्क, म्यूजियम रोड पर राहगीरों को मिठाई खिलाकर व देशभक्ति गीतों के साथ वैक्सीनेशन के 100 करोड़ पार जाने पर जश्न मनाया।

इस दौरान पवन महनोत, डॉ. सुषमा बिस्सा, आशा पारीक, राजेन्द्र व्यास, रमेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, कुलदीप यादव, मनोज पडि़हार, गौरीशंकर देवड़ा, महेश कल्ला, घनश्याम रामावत, टेकचन्द यादव, लोकेश छाबड़ा, मोहम्मद ताहिर, भगवतीप्रसाद गौड़, आनन्द सोनी, शंभु गहलोत एवं प्रणव भोजक आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें-रेल यात्रियों की मददगार बनी रेलवे सुरक्षा बल