विद्युत आपूर्ति में सुधार को लेकर भाजपा नेताओं ने केईडीएल दफ्तर में दिया धरना

कोटा. क्रेशर बस्ती व बरड़ा बस्ती में लम्बे समय से गड़बड़ाई विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को इंद्रप्रस्थ एरिया स्थित केईडीएल दफ्तर में सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया। भाजपा शहर जिला महामंत्री जगदीश जिंदल के नेतृत्व में महावीर नगर मंडल के सभी पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता केईडीएल दफ्तर पहुंचे, जहां करीबन ढाई घंटे तक नारेबाजी व प्रदर्शन कर बस्तियों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग की।

जिंदल ने बताया कि दशकों से बसी इन बस्तियों में सैंकड़ों परिवार निवास करते हैं, लेकिन शहरी क्षेत्र होने के बावजुद यहां रह रहे बाशिंदो को विद्युत आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है। बरड़ा बस्ती व क्रेशर बस्ती में एक ही ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इसके चलते लोड कम होने के कारण आधे क्षेत्र में ही लोगों को पर्याप्त बिजली मिल पाती है। स्थानीय निवासियों ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ संबंधित अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

भाजपा नेताओं ने क्षेत्र में विद्युत ढांचे में अतिशीघ्र सुधार व निर्बाध विद्युत आपूर्ति के प्रबंध करने को चेताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की समस्या काफी पुरानी है, इस संबंध में कई बार संबंधित विभागों को अवगत करा दिया है। स्थानीय लोगों की समस्याएं दूर नहीं की गई तो भाजपा बड़ा आंदोलन करेगी।

इस दौरान जिला कार्यसमिति सदस्य कीर्तिकांत गोयल, मंडल अध्यक्ष संजय निझावन, किसान शहर मोर्चा अध्यक्ष जगन्नाथ नागर, लक्ष्मण खींची मंडल महामंत्री नरेंद्र शर्मा, पार्षद विनय जसवंत, डेविड सलूजा, केपी सिंह, युगल मेहरा, शिवराज तिवारी, रेखा सिंह, दिनेश हाड़ा, पार्वती बाई, प्रियंका अदलखा, रचना नागर, प्रकाश मेहरा, जालिम सिंह, राजु बना, बृजमोहन गौड़, चेतन पाण्डेय, लाला ओड़, लक्ष्मी बाई आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े-महंगाई की मार : घरेलु रसोई गैस की कीमतों में 15 रूपए का इजाफा, 6 महीने में 8वीं बार कीमतों में इजाफा