भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुख्यमंत्री निवास का किया घेराव

BJP
BJP

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान के नेतृत्व में किया जोरदार विरोध-प्रदर्शन पुलिस के बल प्रयोग से कार्यकर्ता हुए घायल

जयपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती ने बताया कि कांग्रेस सरकार की अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर से सिविल लाइन फाटक तक सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल-नंगाडे एवं काले गुब्बारे के साथ सरकार विरोधी नारे लगाकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।

खान ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा बल प्रयोग किया गया, जिसमें मोर्चा के कार्यकर्ता अब्दुल सत्तार घायल हो गये, जिन्हें बाद में एस.एम.एस. अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने फोन पर उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस विरोध प्रदर्शन में पहली बार सैकड़ों की संख्या में अल्पसंख्यक महिलायें भी शामिल हुई। 

इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. मजीद मलिक कमाण्डो, फिरोज खान, मोर्चा महामंत्री हमीद खान मेवाती, हिदायत खाँ धोलिया, डाॅ. तस्लीम बानो, मुनव्वर खान, मुंसिफ अली खान, अकरम कुरैशी, फरीदुद्दीन जैकी, जंग बहादुर, जावेद कागजी, फारूख राणा, रमजान चैपदार, एच. खान, महबूब कुरैशी, समीर मलिक, उस्मान चैहान, फरमान अहमद, मुराद शेख, विकार अहमद, अनस पठान, शहजाद आमेर, अजीज महावत, मुश्ताक खान, अन्नू भाई, अशोक शर्मा, शहजाद अहमद, शाहनवाज अंसारी, रहीस कुरैशी, इकबाल चाचा, हाजी डाॅ. मुश्ताक, गुलजार कुरैशी, निसार पठान, इमामुद्दीन आमेर, अकबर मंसूरी, नवाब कुरैशी, मुश्ताक अहमद, खलीद गौड, इरशाद हसनपुरा, असिफा अली सहित मोर्चे के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।