बीजेपी सांसद राणे ने कहा-सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 4 महीने से ज्यादा समय बाद भी आए दिन नए-नए दावे सामने आ रहे हैं। अब भाजपा सांसद नारायण राणे ने कहा है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनका मर्डर हुआ था।

उस वक्त सुशांत के घर में एक मंत्री भी मौजूद था। सुशांत का केस ओपन होगा तो महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का एक मंत्री जेल जा सकता है। राणे ने कहा कि उनके पास सबूत हैं, और वे इसे सिर्फ सीबीआई को देंगे।

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में राणे ने कहा, घटना वाली रात कुछ लोग सुशांत के घर गए थे, उन्होंने सुशांत से दिशा के मर्डर के बारे में पूछा। इसके बाद उन लोगों का झगड़ा हुआ। उस झगड़े में ही सुशांत का मर्डर हुआ है।

राणे के बेटे ने भी ऐसा ही आरोप लगाया था

राणे से पहले उनके बेटे और भाजपा विधायक नितेश ने भी महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस पर निशाना साधा था। नितेश ने कहा था, ये डरे हुए आदमी हैं, सुशांत-दिशा को न्याय मिलेगा। जस्टिस मेरे और आपके हिसाब से नहीं होता।

सच सामने आएगा, सच छिप नहीं सकता। जब तक ष्टरू हैं तब तक ही छिपा सकते हैं। सीबीआई को जो कुछ करना है वो अच्छी तरह से कर रहे हैं। अमित शाह जी पर भरोसा रखना होगा। सामने भले कुछ अभी नहीं आ रहा, लेकिन जांच सही तरह से हो रही है, इसलिए ही हम शांत हैं।

14 जून को पंखे से लटका मिला था सुशांत का शव

सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट में उनका शव पंखे से लटका मिला था। इसके बाद इस मामले में मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस, एनसीबी, सीबीआई और ईडी ने जांच शुरू की। सीबीआई ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की है। नारायण राणे के दावे के बाद हो सकता है कि सीबीआई उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाए।

यह भी पढ़ें-प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिहार में हिंसा, 20 पुलिसकर्मी घायल