हनुमानगढ़। भाजपा नगर मंडल व एससी मोर्चा जंक्शन की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। श्रीगंगानगर रोड पर स्थित महर्षि वाल्मीकि चौक पर दीप व मोमबत्ति प्रज्जवलित कर किए। इस मौके पर भाजपा नेता अमित सहू ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण से करोड़ों लोग प्रेरणा लेते हैं। महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र से हमें सामाजिक समरसता की सीख मिलती है। महर्षि वाल्मीकि ने जो संदेश रामायण के माध्यम से विश्व को दिया है भाजपा उसी का अनुसरण कर रही है।
भाजपा हमेशा से संतों के बताए मार्ग और सिद्धांतों पर चलती रही है तथा आगे भी चलती रहेगी। एससी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार बागोरिया ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का आभार जताया। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, पूर्व उपसभापति नगीना बाई, मंडल महामंत्री मनप्रीत सैनी, झमनलाल पाइवाल, मंडल मंत्री मनोज वर्मा, पूर्व जिला प्रवक्ता जसप्रीत सिंह जेपी, पार्षद गुरदीप सिंह बराड़, संजय कुमार, सुनील अमलानी, बाबूलाल लहरी, रजत कुमार, महेंद्र कुमार, मनोज, बलवीर सिंह शेखावत,राहुल, गौरीशंकर, पूर्ण राम, बाबूलाल, द्वारका प्रसाद, राजेश मंडल जगसीरसिंह, बजरंग भाटी आदि मौजूद रहे।
टाउन में सेक्टर नं. 3 स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर में गुरुवार को संगीतमय श्रीमदभागवत कथा सप्ताह प्रारंभ हुआ। इसके उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। आयोजन समिति के सदस्य अरुण अग्रवाल ने बताया कलश यात्रा पंचमुखी बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर बाजार के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस कथा स्थल पर पहुंची। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम बजे तक होगी। कथा का वाचन कमलेश शास्त्री पल्लू द्वारा किया जाएगा। कथा के समापन पर 27 अक्टूबर को भंडारा लगाया जाएगा। कलश यात्रा में मुख्य सेवादार मनोहर लाल कोचर, गोरधन भारवानी, शंकरलाल कानसरिया, शंकर गुप्ता आदि ने व्यवस्था संभाली।
यह भी पढ़ें-वॉलीबॉल के उद्घाटन मैच में गांधी बाल मंदिर रतननगर ने राउमावि अनखोलिया को हराया