भाजपा ने चुनावी सभा शुरू की, कार्यकर्ताओं में भर रहे जोश

प्रतापगढ़। विधानसभा उप चुनाव के तहत भाजपा प्रत्याशी खेतसिंह मीणा के पक्ष में प्रतिपक्ष उप नेता राजेन्द्र राठौड़, प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, पूर्व सांसद पुष्प जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने पारसोला के चुड माताजी के दर्शन कर चुनावी श्रीगणेश किया।

पदाधिकारियों के वहां पहुंचने पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रत्याशी खेतसिंह मीणा ने कहा कि मुझ झोपड़े में रहने वाले कार्यकर्ता को पार्टी ने विश्वास करके टिकट आपके भरोसे दिया हैं।

इस दौरान अतिथियों ने मुंगाणा, पारसोला, भरकुंड़ी, आड़ का दौरा कर बैठक आयोजित की इसमें किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह झाला, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल विजयवर्गीय, लाखेश्वर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर, लोड़ीमांड़वी सरपंच केसूलाल मीणा, अशोक मैदावत, नवीन पचौरी, सुनील जेकणावत, हंसराज सिंह राणावत आदि उपस्थित थें।

यह भी पढ़े-उपचुनाव : पुलिस पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया