भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का सीएम गहलोत पर तंज

सतीश पूनिया ने लिखा कि हकीकत से कब तक दूर भागेंगे जादूगर अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के सियासी घमासान के बीच गहलोत गुट के विधायकों को जयपुर से होटल से शिफ्ट किया जा रहा है। जिस पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सब एक हैं, कोई खतरा नहीं है, लोकतंत्र है, सब ठीक है तो बाड़ा क्यूं। बिकाऊ कौन है? उनके नाम सार्वजनिक करो। बाड़े में भी अंविश्वास! जयपुर से जैसलमेर के बाद आगे तो पाकिस्तान है। हकीकत से कब तक दूर भागेंगे जादूगर अशोक गहलोत।

यह भी पढ़ें-जैसलमेर जा रहे हैं गहलोत समर्थक विधायक, ईद-रक्षाबंधन वहीं मनाएंगे

पूनिया ने अपने एक दूसरे ट्वीट में लिखा कि अशोक गहलोत जी का प्रवचन सुना। दिल्ली जाना कौनसा गुनाह है? आप भी दिल्ली मुंबई जाते हो? हम भाजपा के काम से बार बार जांएगे। क्यूं बता कर जाएं। यह हास्यास्पद है दिल्ली जाने का मतलब सरकार गिराना है। राजस्थान भाजपा को दोष क्यूँ, सरकार गिर रही है तो बचाना हमारी जिम्मेदारी है क्या?